फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies, another injured in collision between two bikes

Chandauli News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Thu, 13 Feb 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, another injured in collision between two bikes
नियमताबाद। अलीनगर थाना के सिंधीताली के समीप बुधवार रात तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गए। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार जख्मी हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंदरखा गांव निवासी चुल्हई चौहान ( 30) किसी काम से बनारस गया था। रात नौ बजे बाइक से लौट रहा था। दूसरी तरफ एकौनी निवासी सूरज पटेल (35) बाइक लेकर वाराणसी जा रहा था। दोनों सिंधीताली के समीप पहुंचे थे। हाईवे से सटे सर्विस रोड पर दोनों की तेज रफ्तार बाइक आमने सामने टकरा गई। तेज टक्कर होने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। आस पास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चूल्हई को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस सबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है जबकि एक जख़्मी हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed