{"_id":"6b0c8251a334245c7b01f889","slug":"cry-rang-out-in-the-ambulance-on-the-way-chandauli-news-c-189-1-svns1012-158489-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रास्ते में एंबुलेंस में गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रास्ते में एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
विज्ञापन
कंदवा। रामपुर गांव की दीपा देवी का रविवार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही 108 एंबुलेंस में प्रसव हो गया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और पायलट की तत्परता व सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को पीएचसी बरहनी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों को आवश्यक उपचार दिया गया।
रामपुर गांव निवासी मुकेश राम की पत्नी दीपा गर्भवती थीं। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस गांव पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुई। इसी बीच रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी संजय सिंह कुशवाहा ने पायलट प्रेम प्रकाश प्रजापति के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा-बच्चा की देखभाल करते हुए उन्हें पीएचसी बरहनी पहुंचाया। वहां दोनों को भर्ती कर आवश्यक उपचार दिया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखकर आवश्यक उपचार दिया गया।