फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies after coming into contact with live current from transformer support wire.

Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मर के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट से युवक की मौत

Fri, 02 Oct 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with live current from transformer support wire.
बाबी, फाइलफोटो
पीडीडीयू नगर। चकिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार गांव में बुधवार की रात ट्रांसफॉर्मर के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आने से बॉबी कुमार (20) की मौत हो गई। वह शौच के लिए घर से निकला था लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्घी गांव निवासी रामदुलारे का पुत्र बॉबी कुमार पिछले कुछ समय से कौड़िहार गांव स्थित अपने मामा पवन के घर रह रहा था। बुधवार की रात रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। बताया जा रहा है कि गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर के सपोर्टिंग तार के संपर्क में आ गया। तार में करंट उतरने के कारण बॉबी गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम से ट्रांसफाॅर्मर और उसके आसपास के तारों की जांच कराकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। चकिया कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि युवक अपने मामा के घर में रह रहा था। देर रात शौच के लिए बाहर जाते समय ट्रांसफाॅर्मर के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed