फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth caught with 43 lakh on Sampoorna Kranti Express.

Chandauli News: संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में 43 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया युवक

Fri, 02 Oct 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with 43 lakh on Sampoorna Kranti Express.
पीडीडीयू जीआरपी की गिरफ्त में रुपयों के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
पीडीडीयू नगर। पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर बुधवार की रात जीआरपी और आरपीएफ एक युवक को संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से 43 लाख रुपये के साथ पकड़ लिया। युवक बिहार के मुजफ्फरपुर से रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। वह रुपये के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं दिखा सका। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम युवक और रुपये अपने साथ ले गई। जीआरपी थाने में बृहस्पतिवार को सीओ जीआरपी वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी के नेतृत्व में टीम स्टेशन पर जांच कर रही थी। रात 10:28 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच की गई तो काले रंग का बैग लेकर जा रहे एक युवक पर संदेह हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आलोक कुमार साह, निवासी मकरेदपुर, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार बताया। टीम ने उसके बैग की तलाशी ली तो 43 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

इतनी बड़ी रकम के बारे में पूछताछ करने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने रुपये से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज भी नहीं दे सका। इसके बाद आयकर विभाग, वाराणसी की टीम को बुलाकर पुलिस ने युवक और बरामद 43 लाख रुपये सुपुर्द कर दिए। सीओ ने बताया कि हवाला कारोबार से मामला जुड़ा होने की आशंका है। आगे की जांच और कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
नौ महीने में पीडीडीयू जंक्शन पर 2.75 करोड़ रुपये पकड़े गए
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों के जरिये बड़ी मात्रा में नकदी की आवाजाही के मामले सामने आ रहे हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने नौ महीने में पीडीडीयू जंक्शन पर 2 करोड़ 75 लाख 58 हजार रुपये पकड़े हैं। इन मामलों में आठ लोगों को पकड़ा गया है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने 21 फरवरी को फुटओवर ब्रिज से 16.25 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा था। 28 फरवरी को अकालतख्त एक्सप्रेस से 1.75 करोड़ रुपये के साथ दो लोग पकड़े गए थी। 18 जुलाई को मुंबई-हावड़ा मेल से 28 लाख रुपये के साथ दो लोगों और 25 जुलाई को श्रमजीवी एक्सप्रेस से 13.33 लाख रुपये के साथ दो लोगों को पकड़ा गया था। अब 30 सितंबर को संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से 43 लाख रुपये के साथ एक युवक को पकड़ा गया।

पीडीडीयू जीआरपी की गिरफ्त में रुपयों के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद

पीडीडीयू जीआरपी की गिरफ्त में रुपयों के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed