फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth beaten to death in a dispute over dancing on DJ

डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in a dispute over dancing on DJ
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सेमरा गांव में बुधवार की देर रात बारात में डीजे की धुन पर नाचने के विवाद में वाराणसी के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी के बड़ी पियरी से बारात जलीलपुर चौकी अंतर्गत सेमरा गांव में आई थी। पड़ोसी की बरात में शामिल होने के लिए बड़ी पियरी निवासी करन (18) पुत्र शीतल भी आया था। रात 11 बजे बारात लगने के दौरान कुछ लोगों से डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया और मामला शांत हो गया। द्वार पूजा के बाद खाना खाने में बाराती जुट गए। इसी बीच आठ दस की संख्या में युवक पहुंचे और करन को बुलाकर बगल में ही सुनसान स्थान पर ले गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बाराती और घराती पक्ष के लोग पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से जख्मी करन को लेकर लोग रामनगर स्थित अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे करन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेेशचंद्र तिवारी ने बताया कि इस मामले में युवक के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी नूर मुहम्मद को गिरफ्तार भी कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed