फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   young man was beaten to death near liquor shop in chandauli after dispute over money transaction

Chandauli: शराब ठेके के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या, पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 04 Feb 2023 05:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 05:53 PM IST
सार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात शराब ठेके के पास पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।  पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
young man was beaten to death near liquor shop in chandauli after dispute over money transaction
मृत युवक के घर पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात शराब ठेके के पास पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस एक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी मिंटू चौहान (45) शुक्रवार देर शाम गांव के शराब ठेका के समीप नमकीन की दुकान पर पहुंचा। यहां उसने कुछ सामान लेकर खाया। इसी बीच नमकीन के 14 रुपये को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दुकान पर बैठे शराब के नशे में धुत लोगों के साथ दुकानदार ने मिंटू की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


समीप रखे सरिया से हुई पिटाई से मिंटू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिवार वालों ने घायल मिंटू को पीडीडीयू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं परिवारीजन मिंटू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मिंटू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीनगर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मिंटू के परिजनों की तहरीर पुलिस ने पटपरा निवासी महिला मल्लो देवी, अशोक और खेसारी उर्फ छोटू पर मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें मल्लो देवी और अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं खेसारी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव देख कर पत्नी अनिता, पुत्र पिंकू, अंकित और पुत्री पिंकी का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने परिवार वालों को ढाढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed