दो पक्षों में जमकर चले लाठी- डंडे: कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, एक महिला भी घायल
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के वॉर्ड संख्या तीन में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस घटना में एक महिला भी घायल हो गई।
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में रविवार की रात में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष से आए लोगों ने एक युवक अमर के पेट में चाकू मार दिया। वहीं मारपीट के दौरान पास में मौजूद इंदू देवी (24) भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अनिरुद्ध सिंह, अलीनगर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
मारपीट में घायल अमर और इंदू को उपचार के लिए भोगवार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद पुलिस दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई है। घायल को भोगवार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
यह है पूरा मामला
अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन निवासी अमर उर्फ जानू और काशीपुर नई बस्ती निवासी जावेद के बीच 15 दिन पहले क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद 13 जुलाई को कुत्ते को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार की रात काशीपुर की ताजिया जब मिट्टी लेकर जा रहे थी, उस दौरान आलू मिल चौराहे के पास पासवान बस्ती के कुछ लड़के और अमर खड़ा था।
इस दौरान वहां मौजूद इंदू देवी भी घायल हो गईं। चाकू अमर के पेट में लगा गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी होते ही सीओ अनिरुद्ध सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय पुलिस फोर्स से साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में उसे भोगवार स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.