फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man shot dead in molestation dispute

Chandauli News: छेड़खानी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead in molestation dispute
मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान लड़की से छेड़खानी में दो पक्षों में विवाद हो गया था। शनिवार की भोर में कुछ युवकों ने चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि शनिवार को भोर में चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है और जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। साथ ही शक के आधार पर चार युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed