{"_id":"65c242408c2dea03b1036408","slug":"young-man-murdered-by-stabbing-with-knife-in-chandauli-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में युवक की हत्या: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, शराब के ठेके के पास हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में युवक की हत्या: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, शराब के ठेके के पास हुआ था विवाद
Tue, 06 Feb 2024 08:02 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:02 PM IST
सार
शराब के ठेके के पास चखने की दुकान पर दो लोगों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक ने चखने की दुकान पर रखे चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
chandauli news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर-डुमरी मार्ग पर देसी शराब के ठेके के पास चखना की दुकान पर विवाद के दौरान एक युवक ने ट्रॉली चालक 45 वर्षीय राजू सोनकर पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने राजू के गर्दन और सीने पर कई वार किए। जिससे राजू मौके पर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रामनगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से चाकू, गमछा बरामद किया। वहीं आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई और कार्रवाई में जुट गई।
रतनपुर गांव के समीप रहने वाला राजू सोनकर ट्रॉली चलाकर परिवार का भरण- पोषण करता था। मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे वह घर के समीप जलीलपुर गांव में देशी शराब के ठेके के बगल में चखने की दुकान पर शराब पीकर खड़ा था। इस दौरान सूजाबाद निवासी मनीष सहानी भी वहां शराब पीने के लिए आ गया।
विज्ञापन
मौके पर किसी बात को लेकर मनीष और राजू के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। मारपीट के दौरान मनीष ने चखने की दुकान पर रखे चाकू से राजू की गर्दन व सीने पर हमला कर दिया। जिससे राजू लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राजू को रामनगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद सीओ अनिरूद्ध समेत मुगलसराय कोतवाली और जलीलपुर पुलिस चौकी से फोर्स वहां पहुंच गई। पुलिस ने मौके से चाकू व गमछा बराम दिया। इस संबंध में एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया राजू और मनीष दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के बीच पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मनीष द्वारा राजू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।