फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man fell into pond after slipping, died due to drowning

Chandauli News: पैर फिसलने से पोखरी में गिरा युवक, डूबने से मौत

Fri, 19 Apr 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Young man fell into pond after slipping, died due to drowning
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर बभनपुरा गांव में बुधवार की रात पैर फिसलने से एक युवक पोखरी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी दिलीप राजभर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे वह सिवान में गया था। रास्ते में पैर फिसलने के कारण वह पोखरी में गिर गया। सिर गहरी मिट्टी में धंस जाने के कारण दिलीप की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होकर खोजने निकले। पोखरे के समीप दिलीप का पानी में चप्पल उतराया देख लोग शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान अमरनाथ खरवार ने तत्काल पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा राणा प्रताप यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलीप नौ बच्चों का पिता था। उसके पुत्र शशीकांत, रोशन, जितेंद्र, गुलशन, आकाश और पुत्री पूजा, सोनी, कंचन, अंतिमा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं, पत्नी फूलमती रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed