{"_id":"60bdb8ab8ebc3e2027170379","slug":"young-man-committed-suicide-by-cutting-from-train-after-his-inlaws-refuse-to-farewell-of-his-wife-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: ससुराल वालों ने नहीं की पत्नी की विदाई तो युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, 15 दिन पहले बना था बेटी का पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: ससुराल वालों ने नहीं की पत्नी की विदाई तो युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, 15 दिन पहले बना था बेटी का पिता
Mon, 07 Jun 2021 11:41 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:41 AM IST
सार
सुजीत रविवार को परोरवा अपनी पत्नी का विदाई कराने आया था। विदाई कराने को लेकर ससुराल वालों से उसका झगड़ा हो गया। रात को उसने जफरपुर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। रात को शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विस्तार
पत्नी की विदाई कराने की जिद पर अड़े युवक का ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया। वह नाराज हो कर रात में घर से निकला और ट्रेन से कटकर खुदुकुशी कर ली। घटना उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नियामताबाद के परोरावा गांव की है। युवक के मौत के बाद उक्त परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
शहाबगंज ब्लॉक के मानिकपुर गांव के निवासी सुजीत कुमार (25) की शादी 2017 में नियामताबाद के परोरवा गांव निवासी भगत राम की बेटी रंजीता से हुई थी। सुजीत को एक 18 माह का पुत्र भी है और 15 दिन पहले ससुराल में ही एक पुत्री भी हुई है। सुजीत रविवार को परोरवा अपनी पत्नी का विदाई कराने आया था।
विज्ञापन
विदाई कराने को लेकर ससुराल वालों से उसका झगड़ा हो गया। रात को उसने जफरपुर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। रात को शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया था। सोमवार की सुबह युवक की शिनाख्त हो पाई। इधर, इस खबर के बाद से युवक के घर और ससुराल में कोहराम मचा है।
विज्ञापन