UP: मालगाड़ी की इंजन पर चढ़ा युवक...जलकर मौत, ओएचई का लाइन काट कर निकाली गई लाश; शोर सुन पहुंचे लोग
Chandauli News: मालगाड़ी पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मशक्कत के बाद युवक की लाश को नीचे उतारा गया। उसका पूरा शरीर झुलस चुका था, इस कारण पहचान करने में दिक्कत हो रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में आरआरआई केबिन के समीप बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब एक व्यक्ति मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से वह धू धू कर जलने लगा। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। ओएचई का लाइन काटा गया और उसके बाद उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
सुल्तानपुर से खाली मालगाड़ी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में बुधवार को पहुंची थी। मालगाड़ी रेलवे यार्ड के एक नंबर लाइन पर खड़ी हो गई। उसका लोको इंजन संख्या 31891 आरआरआई केबिन के पास था। दिन में 11:10 बजे अचानक कहीं से टहलता हुआ एक व्यक्ति इंजन के समीप पहुंचा और इंजन के उपर चढ़ गया।
यात्रियों को हुई फजीहत
इंजन के पेंटो से सटने के कारण वह हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और धू धू कर जलने लगा। व्यक्ति को धू धू कर जलता देख यार्ड में कार्यरत कर्मचारियों ने शोर मचाया गया। हाईवोल्टेज करंट होने के कारण कोई उपर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।
कंट्रोल की सूचना पर ओएचई का लाइन काटा गया। इस बीच आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, एसआई सुनील कुमार, आरएन राम, जीआरपी के एसआई संदीप कुमार आदि पहुंच गए। इसके बाद इंजन पर चढ़ कर शव को नीचे उतारा गया। व्यक्ति पूरी तरह जल चुका था। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।
होगी जांच
मृतक आयु 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। सिर पर पगड़ी होने से वह सिख समुदाय का लग रहा था। अनुमान है कि युवक विक्षिप्त रहा होगा और मांग कर खाता होगा। दिन में साढ़े 12 बजे शव को नीचे उतार कर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। दूसरी तरफ रेलवे मामले की जांच शुरू की है।
इस संबंध में जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।