फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man beaten up on charges of theft, dies

Chandauli News: चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, मौत

Thu, 28 Mar 2024 04:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten up on charges of theft, dies
नियामताबाद। अलीनगर थाना के रेमा स्थित गुल्ली पांडेय पोखरा के समीप बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई कर दी। गंभीर रुप से घायल होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अलीनगर थाने में युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बबुरी निवासी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पैतुवा गांव निवासी पवन कुमार चौहान (30) पुत्र वंश नरायण चौहान ट्रक पर खलासी का काम करता था। बुधवार को उसका शव गुल्ली पांडेय पोखरे के पास हाइवे के किनारे मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल से उसके भाई जितेंद्र चौहान को सूचना दी। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों परेशान हो गए । परिजन रोते बिलखते अलीनगर थाने पहुंचे। जितेंद्र चौहान ने तहरीर में बताया कि बबुरी थाना के कुर्थिया गांव निवाड़ी जोगेन्द्र ने चोरी का आरोप लगाकर पवन की पिटाई कर दी थी। इससे उसकी मौत हुई है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि युवक के मौत के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed