फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man absconding after hitting wife's head with shovel

पत्नी के सिर पर फावड़े से प्रहार कर युवक फरार

Sun, 30 Oct 2022 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Young man absconding after hitting wife's head with shovel
शिकारगंज। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बलिया कला गांव में आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया। परिवार के लोग दौड़कर किसी तरह महिला को संभाले। इतने में पति मौके से फरार हो गया। लोगों ने महिला को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय मेें भर्ती कराया है। चकिया थाना क्षेत्र के बलिया कला गांव निवासी अशोक कुमार (53) और पत्नी शीला देवी (50) से किसी बात को लेकर रविवार को झगड़ा हो गया। देखते-देखते ही विवार मारपीट में बदल गया। अशोक ने घर में रखे फावड़े से शीला देवी के सिर पर घातक प्रहार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजन और महिला के पुत्रों ने महिला को चकिया स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अशोक कुमार वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के पुत्र अवधेश ने चकिया थाने में अपने पिता अशोक के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि वे अक्सर मारपीट करते हैं। रविवार को उन्होंने मां पर जानलेवा हमला किया है। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed