फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Yadav took aim at the center

जिसने जेल भेजा उसी से गठबंधन : मुलायम

Mon, 12 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 12 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Yadav took aim at the center
स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में रविवार को  सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक
विज्ञापन
चुनावी सभा में केंद्र सरकार सहित लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर खूब निशाना साधा। 

कहा कि जिस नीतीश ने लालू यादव को जेल भेजा, उनसे समझौता  करना दिखावा है।

 गठबंधन केवल अवसरवादिता है।
 उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन बनाने के लिए सहमति बनी। मुझे गठबंधन का नेता चुना गया। लेकिन नीतीश और लालू के दिल  में खोट था।

फोन करने पर ये लोग नहीं उठाते थे। यह गठबंधन केवल अवसरवादिता है। कहा कि लालू प्रसाद अपना अस्तित्व बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। उनकी नाव डूब चुकी है।


मुलायम ने कहा कि जो नीतीश कुमार  17 वर्षों तक भाजपा की गोद में खेलते रहे, अचानक वे समाजवादी और सेकुलर कैसे बन गए।
एनडीए को रोकने के लिए गठबंधन बनाने का निर्णय लिया गया।

 लेकिन इन नेताओं की ठसक ने पानी फेर दिया। तब तीसरे मोर्चे का फैसला लिया गया। कहा कि तीसरा मोर्चा भाजपा के साथ-साथ लालू नीतीश के ठगबंधन की कब्र खोद  देगा।


इस मौके पर चैनपुर से अलोक सिंह, भभुआ से नीतू यादव जो सपा के प्रत्याशी हैं उन्हें वोट देने की गुजारिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed