फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   XEN of the Electricity Department found absent in inspection suspended

चंदौली: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बिजली विभाग के एक्सईएन निलंबित

Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
XEN of the Electricity Department found absent in inspection suspended
पूर्वांचल विद्युुत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार के निरीक्षण में चंदौली विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता अनुपस्थित मिले। कई बार चेतावनी के बाद भी अनुपस्थित मिलने और कार्य में लापरवाही पर प्रबंध निदेशक ने एक्सईएन को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक शुक्रवार की सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर चंदौली विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान एक्सईएन पीके गुप्ता अनुपस्थित मिले। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र के वाणिज्यिक और तकनीकी विषयों की समीक्षा की। इसमें भी गड़बडी मिली। एक्सईएन को पूर्व में भी कई बार चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके एक्सईएन के आचरण में सुधार नहीं हुआ। मुख्यालय से अक्सर गायब रहने के कारण राजस्व वसूली पर प्रभाव पड़ रहा है। बिना सूचना के अनुपस्थित होने को विभागीय नियमों का उलंघन मानते हुए प्रबंध निदेशक ने एक्सईएन को तत्काल प्रभाव से निलंबितकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed