फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wrestling with prize money of Rs 1.07 lakh ended in a draw

Chandauli News: बराबरी पर छूटी 1.07 लाख रुपये की इनामी कुश्ती

Tue, 12 Aug 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wrestling with prize money of Rs 1.07 lakh ended in a draw
चकिया। विकास खंड के भीषमपुर ग्राम पंचायत में विदेशी बाबा मंदिर के पास चम्पहड़िया पहाड़ पर नवयुवक मंगल दल सेवा समिति की ओर से सोमवार को कुश्ती हुई।
विज्ञापन

इसमें सबसे बड़ी 1.07 लाख रुपये की इनामी कुश्ती गाजीपुर केसरी रितेश पहलवान और बीएलडब्लू वाराणसी शनि गिरी पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर रही। दंगल में 12 जोड़ कुश्ती हुई। भीषमपुर के नवयुवक मंगल दल सेवा समिति के अध्यक्ष शेखर यादव, ग्राम प्रधान अरविंद गुप्ता सहित अन्य समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सोमवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली हरियाणा कानपुर उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के नामी पहलवानों ने चम्पहड़िया पहाड़ पर स्थापित अखाड़े पर अपनी कुश्ती का प्रदर्शन किया।
1.02 लाख की इनामी कुश्ती शकीर और सौरभ के बीच खेला गया जो बराबरी में रहा। अखाड़े पर गोलू हाजीपुर, शिवम अजगरा, शोभित कानपुर, शमशेर, सतपाल, राहुल अजगरा, चंदन बेलवानी, चक्रधारी इसहुल, सोनू महराजपुर सहित तमाम पहलवानों ने अखाड़े पर दम खम दिखाया।
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका शमीम खान, फूलचंद पाल और पन्ना यादव ने निभाया। इस अवसर पर आयोजन समिति के राकेश कुमार गुप्ता, विजेंद्र यादव, मनोज गुप्ता, राम आशीष यादव, जोगिंदर मोर्या, मंगल मौर्या, विभूति मौर्या, सिकंदरपुर पूर्व प्रधान हीरालाल यादव, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed