{"_id":"57114ac94f1c1bf31b4a6b46","slug":"wrestlers-showed-own-in-arena","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाया दम
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
शुभारंभ कराते विधायक सुशील सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सिकठा और जलालपुर गांव में शुक्रवार को कुश्ती प्रतियोगिताएं हुई। इसमें नामी गिरामी पहलवानों ने दम दिखाया।
धीना क्षेत्र के सिकठा गांव के कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किया। दंगल के संयोजक सिजेन्द्र, प्रधान त्रिवेणी प्रसाद और पूर्व प्रधान रतन कुमार सिंह रहे। कुश्ती में विनोद वर्मा ने सुनील चकिया को, मृत्युंजय दरियापुर ने आसिफ बनारस को, रविंदर बरंगा ने कपिल दरियापुर को हराया। इसी तरह कृष्णा बगहीं ने वीरेन्द्र बरहन को, रोशन बरंगा ने चंदन दरियापुर को, रोशन बरंगा ने आसिफ बनारस को, मृत्युंजय दरियापुर ने पिंटू बनारस को, सतीश पगही ने सुरेन्द्र सबल जलालपुर को चित किया। पूर्वांचल केशरी अरविंद बरंगा और रिंकू बनारस की कुश्ती बराबर पर रही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रमेश, मनोज सिंह चंदेल, मुलायम सिंह, छोटे सिंह, गामू याद, बल्लर यादव, संजय कुमार सिंह, दरोगा यादव, रणविजय, डबलू आदि रहे। इसी तरह जलालपुर गांव में मां काली मंदिर पर हुई कुश्ती की शुरुआत सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर की। दंगल में सलीम जहूराबाद ने भूपेन्द्र खोनपुर को हराया। इसी तरह सलीम जहुुराबाद और चंदन मुगलसराय,रमेश मऊ और भुट्टू जहूराबाद, भूपेन्द्र खोनपुर और चंदन मुगलसराय के बीच पांच पांच हजार के इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इस मौके पर प्रधान गिरीश विक्रम, पशुपतिनाथ सिंह, संजय सिंह, मनोज गोंड, देवेन्द्र यादव, परमेन्द्र यादव, विद्यासागर सिंह, रमेश सिंह आदि रहे।