फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wrestlers of Purvanchal showed tricks in wrestling competition

Chandauli News: कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वांचल के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Thu, 05 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers of Purvanchal showed tricks in wrestling competition
शिकारगंज। शहाबगंज विकासखंड के मुबारकपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को स्व. रामविलास यादव स्मृति में ओपन पूर्वांचल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वांचल के कई जनपदों से पहलवानों ने शिरकत कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। ओपन पूर्वांचल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के कई जनपदों से प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। जिसमें वाराणसी, सोनभद्र, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मिर्जापुर, जौनपुर के पहलवान पहुंचे थे। मुबारकपुर के निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस और पहलवान बलवंत यादव ने अपने पिता की स्मृति में प्रतियोगिता की जिसमें विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में बलवंत यादव, मुबारकपुर प्रधान प्रतिनिधि असगर अली, रामपुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र राय, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश चौबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed