फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship of Lord Sahasrabahu Arjun Maharaj on his birth anniversary

जयंती पर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की हुई पूजा अर्चना

Fri, 12 Nov 2021 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Sahasrabahu Arjun Maharaj on his birth anniversary
पीडीडीयू नगर। जायसवाल समाज की ओर से कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन महाराज की जयंती बृहस्पतिवार की शाम नगर के परमार कटरा केे पीछे स्थित जायसवाल भवन में समारोहपूवर्क मनाई गई। सहस्त्रबाहू महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। बाद में हुई गोष्ठी में समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक विधि विधान से भगवान सहस्त्रबाहू की पूजा और भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने कहा कि हम उस वंश के वंशज हैं, जिसका इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज है। कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन जैसे वीर योद्धा ने रावण जैसे दुराचारी को अपने कंधे में दबाकर महीने तक कैद रखा था। कहा कि समाज को पुराने गौरव को पाने के लिए एकजुट होना होगा। जायसवाल युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने कहा कि आज हमारा समाज आये दिन प्रगति के पथपर निरंतर बढ़ता जा रहा है। अब जरूरत है कि समाज का युवा वर्ग सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान दें और भगवान सहस्त्रबाहु जी की तरह राज करने हेतु राजनैतिक क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, तभी हमारा और हमारे समाज का राजनैतिक उद्धार होगा। इस अवसर पर डॉ. रामधनी जायसवाल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, महेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, रंजन शाह, राहुल जायसवाल, डॉ. राजकुमार जायसवाल, राजेश योगी, दयाराम जायसवाल, विनोद गुप्ता, अरुण आर्य, रामनारायण जायसवाल, सभासद राजेश जायसवाल, डॉ. मृत्युंजय जायसवाल, सिद्धांत जायसवाल, मंगल जायसवाल रहे। संचालन सभा के मंत्री अरुण आर्य ने और धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed