{"_id":"6898f170d45bd593a5003a65","slug":"worship-of-ancient-kali-mata-as-per-rituals-chandauli-news-c-189-1-svns1012-134932-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्राचीन काली माता की हुई विधि विधान से पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्राचीन काली माता की हुई विधि विधान से पूजा
विज्ञापन
टांडाकला। गांव में प्राचीन मां काली मंदिर में सावन माह के अंतिम दिन विश्व कल्याण के लिए विशेष पूजा हुृई। मां की विधि विधान से पूजा के बाद हवन किया गया और माता की भव्य आरती उतारी गई।
सावन माह में क्षेत्र के टांडाकला और सोनबरसा गांव में मां काली की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी 7 दिनों तक मां काली की विशेष पूजा अर्चना की गई।
शनिवार को रक्षाबंधन के दिन गांव के लोग एकत्र हुए और ढोल बाजे के साथ जलधार लेकर मां काली का जयकारा लगाते हुए दोनों ग्राम सभाओं की परिक्रमा की। हरिनरायन पांडेय ने मां काली की विधि विधान से पूजा कराई। इस दौरान मंदिर के पुजारी प्रमोद कुमार यादव, सुदामा गोंड आदि उपस्थित रहे।