फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worried by weather

मौसम से बढ़ी चिंता

Mon, 20 Mar 2017 01:30 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 20 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
किसानों की दलहनी और तिलहनी फसल पकने की कगार पर है। ऐसे में मौसम की आंखमिचौली किसानों को परेशान कर रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यदि बरसात हुई, तो किसानों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि समय से फसलों की मड़ाई करा लें और उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास करें।  
विज्ञापन

 बीएचयू में कवक और पादप रोग विशेषज्ञ प्रो. रमेश चंद्रा ने बताया कि गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसल कुछ दिनों बाद पकने वाली हैं। अगैती खेती करने वाले किसानों ने फसलों की मड़ाई भी शुरू कर दी है। परेशानी पिछैती खेती करने वालों के लिए है। यदि इस समय बरसात होती है तो खेत में खड़ी फसल भींग जाएगी और वापस धूप होने पर दाने छिटककर खेतों में गिर जाएंगे। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। यदि किसानों की  फसल खलिहान में तब भी नुकसान होगा। भींगने से दाने सड़ने की आशंका है। ऐसे में उचित यही है कि किसान शीघ्र ही फसलों की मड़ाई शुरू करा दें और उन्हें सुरक्षित घरों में रखें। घुन से बचने के लिए गेहूं को सल्फास के साथ कोठार में रख दें।
विज्ञापन

रबी वर्ष 2016-17
फसल            क्षेत्रफल (हेक्टेयर)
गेहूं                 100230
जौ                   979
चना                 3741
मटर                 2013
मसूर                 15322
सरसों                 354
अलसी                1099
तोरिया                1776
मक्का                  22
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed