फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Workers created uproar over non-payment of wages

मजदूरी नहीं मिलने पर मजदूरों ने किया हंगामा

Tue, 12 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Workers created uproar over non-payment of wages
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक बिस्कुट कंपनी के मजदूरों ने कंपनी के गेट पर मजदूरी भुगतान की मांग करते हुए मंगलवार को काफी हो हल्ला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। वही कंपनी प्रबंधन ने एक सप्ताह के भीतर मजदूरी का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया है। कानपुर निवासी जगदीश वैद्य, वाराणसी निवासी पंकज शौर्यवाल व अनुज डीडवानिया संयुक्त रूप से एक नामी-गिरामी बिस्कुट फैक्ट्री का संचालन करते हैं। मजदूरी का भुगतान न होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मजदूरों ने कंपनी के गेट पर हो हल्ला मचाया। इस दौरान मजदूरों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से मजदूरों को मजदूरी भुगतान करने का निर्देश दिया गया है, बावजूद इसके कंपनी प्रबंधन उन्हें मजदूरी नहीं दे रहा है। इससे उनके समक्ष भुखमरी की समस्या आ गई है। कम्पनी गेट पर हंगामा होने की सूचना पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे मजदूरों को शांत कराया। कंपनी के प्रबंधक डीके शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिलाधिकारी की ओर से कंपनी संचालन की अनुमति मिली है। हंगामा करने वाले मजदूर अप्रैल महीने में कार्य नहीं किए हैं, इसके बावजूद भी वे पूरे माह की मजदूरी की मांग कर रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed