फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worker killed with shovel for not giving bidi

बीड़ी न देने पर फावड़े से मजदूर की हत्या

Tue, 08 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Worker killed with shovel for not giving bidi
बीड़ी न देने से नाराज मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने मंगलवार की सुबह मजदूर की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। प्रह्लादपुर गांव में ईंट भट्ठे पर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी की लोगों ने पिटाई कर दी। इससे वह अचेत हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

प्रह्लादपुर निवासी मेघा बिंद (59) गांव के पास भट्ठे पर ईंट पाथता था। मंगलवार भोर में चार बजे मेघा भट्ठे पर मिट्टी की कटाई कर रहा था। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों के अनुसार, इसी दौरान लखईपुर निवासी मानसिक रूप से बीमार वीरेंद्र बिंद पहुंचा और उसने मेघा से बीड़ी मांगी, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज वीरेंद्र ने पास रखे फावड़े से मेघा की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में मेघा का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौत हो गई। यह देख भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया व उसे जमकर पीटा जिससे वह अचेत हो गया। पुलिस उसे कमालपुर पीएचसी ले गई जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed