फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worker injured after falling from overhead tank

Chandauli News: ओवरहेड टैंक से गिरकर मजदूर घायल

Wed, 10 May 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Worker injured after falling from overhead tank
चहनिया । जल जीवन मिशन के तहत बलुआ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में बन रहे ओवरहेड टैंक की शटरिंग के दौरान पैर फिसलने के चलते 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में नहर के पास जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैैंक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को टैंक की सेंटरिंग करने के बरेली के गिलौरी गांव निवासी मजदूर राजवीर (27) पैर फिसलने के चलते पचास फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर के गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सिद्धार्थ कुमार मौर्या को दी। जिसपर प्रधान ने घायल मजदूर को चंदौली स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने मजदूरों के बिना सेफ्टी बेल्ट के कार्य कराने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed