फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work on installing armour on railway lines is progressing rapidly in Uttar Pradesh

Chandauli News: यूपी में तेजी से चल रहा रेललाइन पर कवच लगाने का काम

Tue, 04 Feb 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Work on installing armour on railway lines is progressing rapidly in Uttar Pradesh
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश में रेललाइन पर कवच इंस्टालेशन का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 4800 किमी रेल रूट पर इसका इंस्टालेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। वे दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल कार्यालय के सभागार में मीडिया कर्मियों से रूबरू थे। रेल मंत्री ने बताया कि बजट में वर्ष 2025-26 में यूपी में विकास के लिए 19 हजार 858 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रदेश में लगभग 1 लाख 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से रेलवे से संबंधित विकास के काम चल रहे हैं। इसके तहत 157 अमृत स्टेशन के विकास, रेललाइन के दोहरी व तिहरीकरण का काम किए जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश में 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अमृत भारत ट्रेनें भी पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरती हैं। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधान से पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में रेलवे के विकास को और गति मिलेगी। इससे पहले उन्होंने बिहार को मिले बजट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए वित्तीय वर्ष के लिए 10 हजार 66 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस मौके पर डीआरएम राजेश गुप्ता, एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, डीएफएम राहुल राज, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed