{"_id":"6a3d8c09ad8037fef00102d8","slug":"work-must-be-completed-within-the-stipulated-timeframe-dpro-chandauli-news-c-192-1-svns1034-156034-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए काम : डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए काम : डीपीआरओ
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने बृहस्पतिवार को विकासखंड मझवा ब्लाॅक सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए।
बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के नियमित संचालन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पंचायत भवनों के सुव्यवस्थित संचालन तथा पंचायत सहायकों की उपस्थिति और अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता की भी समीक्षा की। निर्देश दिए कि कहीं भी जलभराव, गंदगी अथवा कूड़े का ढेर मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीपीआरओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसके लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और अन्य कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में डीसी एसबीएम विनोद श्रीवास्तव, प्रभारी एडीओ पंचायत अंकित तिवारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।