फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work jurisdictions of 12 *lekhpals* (revenue officials) changed following protests by advocates.

Chandauli News: अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले

Sat, 17 Oct 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Work jurisdictions of 12 *lekhpals* (revenue officials) changed following protests by advocates.
नौगढ़। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसडीएम पवन कुमार यादव ने कार्यहित और जनहित में आदेश जारी कर सभी लेखपालों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लेखपालों की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई थी। इसके बाद कार्यक्षेत्र बदलने का निर्णय लिया गया। हालांकि, प्रशासन ने आदेश में फेरबदल का आधार कार्यहित और जनहित बताया है। आदेश के अनुसार, अतिरिक्त प्रभार के लिए कोई भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन

आदेश के तहत विक्रम पासवान को बरवाडीह से नौगढ़ खास (अतिरिक्त देउरा), चंदन जायसवाल को देउरा से नर्वदापुर, बच्चा राम को नर्वदापुर से चमेरबांध, विपिन कुमार को मरवटिया से देवखत और अरविंद कुमार को विशेषरपुर से तिवारीपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मनीष सिंह को देवखत से केसार, संजय पासवान को नौगढ़ खास से मरवटिया, अभिषेक यादव को चकरघट्टा से बरवाडीह (अतिरिक्त), राजीव सिंह को देवरी कलां से अमदहाचरनपुर, सतेन्द्र कुमार को जमसोत से बोझ (अतिरिक्त चुप्पेपुर), मनोज कुमार को बोझ से जमसोत (अतिरिक्त समरसाधोपुर) और त्रिलोकी नाथ को जरहर से धनकुवारी कलां भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed