फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   womene accused of Constable said he harassed me police stopped marriage FIR in chandauli

UP: सिंदूरदान से पहले पहुंची कांस्टेबल की चाची, बोली- इसने मेरा यौन उत्पीड़न किया, पुलिस ने रोकवाई शादी; FIR

Thu, 08 May 2025 06:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 May 2025 06:14 PM IST
सार

चंदाैली में विवाह से पहले पुलिस कांस्टेबल की चाची पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका याैन उत्पीड़न किया है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कांस्टेबल की शादी को रोकवा दिया।

विज्ञापन
womene accused of Constable said he harassed me police stopped marriage FIR in chandauli
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli Crime News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर (पपैरा) में बुधवार की देर रात को बरात में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की रिश्ते में चाची लगने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस कांस्टेबल की शादी रोकवा दी।

विज्ञापन


बताया कि शादी का झांसा देकर पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ कई वर्षों से शारीरिक संबंध बनाए जिससे चार वर्ष का पुत्र भी है। अब दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सकलडीहा थाना क्षेत्र के पदुमनाथपुर से बरात शिवपुर में आई थी। बारात में खुशियों का माहौल था। जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद मंडप में सिंदूरदान की तैयारी चल रही थी। अचानक महिला पुलिस के साथ पहुंचकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाने लगी। महिला रिश्ते में दूल्हे की चाची लगती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाया गंभीर आरोप

आरोप लगाया कि अंगद राय के साथ कई वर्षों से अवैध संबंध था और उन्हीं के रिश्ते से एक चार वर्षीय पुत्र भी है। निर्मला देवी ने धानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अंगद ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब दूसरी लड़की से विवाह करने जा रहा है।

महिला ने जैसे ही यह आरोप सार्वजनिक रूप से लगाए, पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दूल्हा अंगद राय पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और उसे अपने पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी।

बरात में शामिल लोग उस समय हैरान रह गए जब दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर फैली। विवाह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अंगद राय के मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed