{"_id":"6907b13781a6b371d100261b","slug":"women-worshipped-the-amla-tree-with-rituals-chandauli-news-c-189-1-chl1013-138597-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: महिलाओं ने आंवला वृक्ष का विधि विधान से किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: महिलाओं ने आंवला वृक्ष का विधि विधान से किया पूजन
विज्ञापन
चकिया/ शिकारगंज । नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में रविवार को कार्तिक मास देव उठनी एकादशी पर विधि विधान से मनाया गया। महिलाओं ने परिवार की सुख, समृद्धि व स्वस्थ जीवन की कामनाओं के साथ आंवला वृक्ष की पूजा की। ठाकुर बाग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर, विभुति नगर मां गायत्री मंदिर के पास, हेतिमपुर बाबा जागेश्वरनाथ धाम परिसर सहित अन्य गांवों के धार्मिक स्थानों पर महिलाओं ने पूजा की।
इस मौके पर लोगों ने सपरिवार आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन का रसपान भी किया। समाजसेवी अनीता शर्मा, सीमा गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, आरती जायसवाल ने बताया कि कार्तिक मास देव उठनी एकादशी को मनाए जाने वाले इस आंवला पूजन पर रविवार को स्नान कर सौभाग्यवती महिलाओं ने आंवला पेड़ की जड़ में दूध, रोली, अक्षत, फूल, गंध चढ़ाया. फिर पेड़ की परिक्रमा की व घी का दीपक जलाया।
महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे कथा का वाचन कर आंवले के पेड़ का पूजन किया। वृक्ष को सोलह शृंगार की सामग्री अर्पित कर विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया। उसी वृक्ष के नीचे बैठकर सह परिवार भोजन ग्रहण किया।