फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women's help desk built in GRP police station premises

जीआरपी थाना परिसर में बना महिला हेल्प डेस्क

Tue, 23 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women's help desk built in GRP police station premises
पीडीडीयू नगर। महिला यात्रियों को शिकायतें दर्ज कराने में अब परेशानी नहीं होगी। राजकीय रेलवे पुलिस थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। लंबे समय से इसकी कवायद चल रही थी। अब इसका निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत सभी थानों पर महिलाओं के लिए अलग से हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। राजकीय रेलवे पुलिस को भी महिला हेल्प डेस्क के लिए बीस हजार रुपये आवंटित किया गया। बावजूद इसके अब तक यहां हेल्प डेस्क नहीं बनाया जा सका था। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन बीस हजार से अधिक यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिला यात्री की होती है। ट्रेनों में अक्सर चोरी, छिनैती, छेड़खानी की घटनाएं होती है। इसकी शिकायत लेकर महिलाएं जीआरपी पहुंचती हैं। यहां अधिकतर पुरुष कर्मी ही मिलते हैं। इससे महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में दिक्कत होती है। इस समस्या को देखते हुए महिला हेल्प डेस्क निर्माण की शुरूआत हुई। अब एल्मुनियम फ्रेम और शीशे का केबिन बनकर तैयार है। इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है। जीआरपी के अनुसार थाना के बाहर बने डेस्क पर महिलाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे महिला यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने में मुश्किल नहीं होगी। इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इससे महिला यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed