फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women run their own bank by forming self-help groups

महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर खुद चलाएं अपना बैंक: डीडीएम नाबार्ड

Fri, 18 Feb 2022 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women run their own bank by forming self-help groups
नौगढ़। बड़ौदा यूपी बैंक की स्थानीय शाखा में बुधवार को वित्तीय साक्षरता एवं सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बैंक अधिकारियों ने महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक किया और कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर अपना बैंक खुद चलाएं। मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना व पशुपालन योजना का लाभ उठाने के लिए किसान आगे आएं। मातृ शक्ति आर्थिक तौर मजबूती के लिए अपना रास्त खुद तय करें। महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर अपना बैंक खुद चलाएं। बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करें। विशिष्ट अतिथि पर्यवेक्षक मनीष दत्ता ने बैंक में बचत खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित किया। एटीएम, गूगल पे, भीम ऐप, फोन पे आदि डिजिटल माध्यमों से लेन-देन की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अपने एटीएम कार्ड का नंबर, पिन नंबर, आधार कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। शाखा प्रबंधक अमित निलेश ने शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना समेत बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ अपनी होशियारी, समझदारी व जिम्मेदारी से उठाने का आह्वान किया। शिविर में स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ सुनील, डंगर, परशुराम, रामधनी, राहुल, देव नारायण, राजू पांडे, गोरखनाथ, दीपनारायण, हीरावती, रजवंती, सरोज, कलावती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed