फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   We will turn Bihar into a golden lion; it will roar across the world: Samrat Choudhary

बिहार को सोने का शेर बनाएंगे, दुनिया में दहाड़ेगा : सम्राट चौधरी

Tue, 27 Oct 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
We will turn Bihar into a golden lion; it will roar across the world: Samrat Choudhary
भभुआ के परसिया में चातुर्मास महायज्ञ के समापन पर आयोजित धर्म सम्मेलन का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने संत श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज से आशीर्वाद लिया और मंच पर उपस्थित अन्य संतों का अभिनंदन किया। धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अब सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि सोने का शेर बनेगा, जो पूरी दुनिया में दहाड़ेगा। बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाना सरकार का संकल्प है। राज्य में उद्योग-धंधों का विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में मजदूरी करने नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि कैमूर मां मुंडेश्वरी की पावन धरती है। वह यहां संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं, ताकि बिहार देश के समृद्ध राज्यों में शामिल हो सके। राज्य के विकास के लिए आर्थिक प्रगति के साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करना भी जरूरी है। धर्म और आस्था से जुड़े आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed