{"_id":"6adfb76963471d18be0d9849","slug":"five-lakh-rupees-from-the-mla-fund-will-be-provided-for-the-renovation-of-sihoria-devi-dham-chandauli-news-c-189-1-svns1013-156792-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सिहोरिया देवी धाम के जीर्णोद्धार को विधायक निधि से मिलेंगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सिहोरिया देवी धाम के जीर्णोद्धार को विधायक निधि से मिलेंगे पांच लाख
विज्ञापन
क्षेत्र के सीहर गांव स्थित पर्वत शिखर पर विराजमान मां सिहोरिया देवी धाम के जीर्णोद्धार और परिसर के सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीणों की मांग पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के प्रयास से विधायक कैलाश आचार्य ने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
इस धनराशि से मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। मंदिर समिति और ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक कैलाश आचार्य को बधाई दी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर परिसर का विकास होने से उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने बताया कि धाम तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें खरौझा पुल से सीहर गांव तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत, खरौझा पुल के पास सीहर मार्ग पर सिहोरिया माता धाम के नाम से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण, मंदिर के पीछे भंडारे के लिए किचन सेट और सीहर मार्ग से मंदिर के मुख्य द्वार तक 5.50 मीटर चौड़े मार्ग के साथ भव्य पार्किंग स्थल का निर्माण शामिल है। इन कार्यों की अनुमानित लागत करीब 74.50 लाख रुपये बताई गई है। धाम के विकास की पहल से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खुशी है। लोगों का मानना है कि इन कार्यों के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।