{"_id":"8d8f7fd1fcee2d3ab770539b737efd03","slug":"women-in-the-hinge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगा विवाहिता ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगा विवाहिता ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कूड़ा बाजार चौकी क्षेत्र के धर्मशाला स्थित एक
विज्ञापन
मकान में बुधवार की शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पाकर सीओ सदर प्रमोद यादव व कोतवाली प्रभारी विनोद यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। इस मामले में मृतका के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 21 पर मुकदमा दर्ज किया है।
वाराणसी के जैतपुरा मोहल्ला निवासी लालशरण साहू ने अपनी बेटी की पूूजा की शादी 15 दिसंबर 2014 को मुगलसराय क्षेत्र के धर्मशाला निवासी शिवमूरत गुप्ता के पुत्र नवनीत गुप्ता के साथ की थी।
पूजा के घरवालों के मुताबिक परिवार में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। बुधवार को घटना से लगभग दो घंटे पूर्व पूजा ने अपनी बड़ी बहन से मोबाइल से वार्ता भी की थी।
शाम को सूचना मिली कि वह अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गयी है। इससे घबराकर उसके परिवार ससुराल आ पहुंचे, तो पता चला कि पूजा की मौत हो गयी। साथ ही परिवार भी घर पर नहीं था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की दीवार किनारे से तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। फंदे से झूली पूजा के शव को पुलिस ने नीचे उतारा। पूजा की एक तीन माह की बेटी भी है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि मृतका के घरवालों से हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर मिल गई है। इस मामले मंे पति समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।