फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women doing better work honored

बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Tue, 27 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women doing better work honored
चंदौली स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम सम्मानित की गई महिलाएं। सम्मान - फोटो : CHANDAULI
चदौली। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में रविवार को आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही बेहतर काम करने वाली महिला व बाल विकास विभाग की 40 आंगनबाड़ी एएनएम, सुपरवाइजर महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को गति देने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि आधी आबादी के संरक्षण के लिए मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाना हमसभी की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आत्मरक्षा के तरीके भी बताए जा रहे हैं। कहा कि मुश्किल में फंसी महिलाएं व बालिकाएं 112 और 1090 पर फोनकर शिकायत कर सकती हैं। अभियान की सफलता तभी है जब लोगों में इसके प्रति जागरूकता हो। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझें और लोगों को जागरूक करें। कहा कि जागरूकता अभियान के दौरान यदि ईमानदारी के साथ कोशिश की गई तो इसका असर जरूर होगा। महिलाओं को लेकर लोगों की सोच बदलेगी। महिला व बाल विकास के साथ ही अन्य विभागों की ओर से समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाए। भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक करें। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की नौ और आंगनबाड़ी, एएनएम और सुपरवाइजर महिला कर्मियों को प्रमाण पत्र दिया गया गया। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव, किशन वर्मा, दीक्षा अग्रहरि, लालमनी देवी, अंकित सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed