{"_id":"6ad91beb283c5a91b80bac37","slug":"women-danced-to-the-tune-of-dholi-taro-dhol-baaje-chandauli-news-c-189-1-chl1002-156570-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ढोली तारो ढोल बाजे... की धुन पर थिरकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ढोली तारो ढोल बाजे... की धुन पर थिरकीं महिलाएं
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल में डांडिया कार्यक्रम में पुरस्कार के साथ विजेता प्रतिभागी। स्रोत:-
पीडीडीयू नगर। नई बस्ती स्थित एक होटल में बुधवार को सखी-सहेली संस्था की ओर से डांडिया सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ सहित गरबा और डांडिया के गीतों पर जमकर नृत्य किया। मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
हाउजी प्रतियोगिता में नीशी ने पहला, शालू श्रीवास्तव ने दूसरा और जगदंबा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पंक्चुअलिटी में जगदंबा प्रथम रहीं। चूड़ी गेम में रूबी चौधरी प्रथम, लता शर्मा द्वितीय और राजकुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी गेम और डांडिया सहित अन्य गतिविधियों ने भी कार्यक्रम में रंग जमाया। विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
संस्था की अध्यक्ष राजकुमारी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार आपसी प्रेम, मेलजोल और सौहार्द बढ़ाने का माध्यम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में आयोजक नीलम प्रजापति, लता, शालू, सुभाषिनी, पूजा, गीता, नीशी, रूबी रानी, जगदंबा और नीलम आदि मौजूद रहीं।