फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Impact of the western disturbance has ended; cold intensifies due to westerly winds.

Chandauli News: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, पछुआ हवा से बढ़ने लगी ठंड

Thu, 22 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Impact of the western disturbance has ended; cold intensifies due to westerly winds.
पीडीडीयू नगर। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने और बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव दिखने लगा है। दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि शाम ढलते ही पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मौसम साफ रहने लगा है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन

इससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। रात में बाहर निकलने वालों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर तक जिले में मौसम शुष्क रहने और बारिश की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी, जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ सकता है।

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने और बारिश थमने से मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने सुबह जल्दी निकलने और रात में यात्रा करने वालों को गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed