{"_id":"6ad91b9461dd22c1d8083009","slug":"devotees-bid-farewell-to-the-idols-of-goddess-durga-while-dancing-and-singing-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156573-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नाचते-गाते भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नाचते-गाते भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को दी विदाई
विज्ञापन
धरौली में मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन करने जाते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद बुधवार को पीडीडीयू नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूजा समितियों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते मां दुर्गा को विदाई देने निकले। इसके बाद प्रतिमाओं को तालाबों में विसर्जित किया गया। नगर के दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर तालाब और मालगोदाम पोखरा पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
शारदीय नवरात्र में पूजा पंडालों में मां दुर्गा के साथ माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया था। विजयादशमी मंगलवार को होने के कारण पीडीडीयू नगर की पूजा समितियों ने बुधवार को विसर्जन की तैयारी की थी। प्रतिमाओं को वाहनों पर रखकर शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में महिलाओं ने जगह-जगह पूजा-अर्चना की। बारिश के कारण नवरात्र के दौरान पूजा आयोजनों और मेले की रौनक प्रभावित हुई।
पड़ाव : ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के समीप बने अस्थायी कुंड में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले ढोल-नगाड़ों के साथ झांकी जुलूस निकाला गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू, पूजा समिति अध्यक्ष विमल यादव, ध्रुव कुमार दीक्षित, आरपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धानापुर : कस्बे के गोल्डन मार्केट और आजाद मार्केट में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का मंगलवार को विसर्जन किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद तालाब में विसर्जन की व्यवस्था के तहत श्रद्धालु छब्बी स्थित तालाब पहुंचे। वहां खराब रास्ते, गंदगी और तालाब की बदहाल स्थिति देखकर पूजा समितियों ने नाराजगी जताई। इस मौके पर दिनेश मिश्र, विष्णु वर्मा, विपिन रस्तोगी और सुशील मिश्रा मौजूद रहे।
इनसेट:
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा समिति धरौली के सदस्यों ने शारदीय नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा और पंडाल में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का तालाब में विसर्जन किया। इससे पहले प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। लोगों ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन से पहले पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष अमित सिंह, व्यवस्थापक संदीप सिंह, भोले सिंह और चितरंजन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद