{"_id":"a8335b7d4dbcf0fe11d141b4003647bc","slug":"women-agitation-at-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने थाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने थाने पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 08 Feb 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रसिया गांव की महिलाओं ने शनिवार को थाने पर रिपोर्ट दर्ज न
विज्ञापन
होने से नाराज होकर थाने पर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
रसिया गांव के जैराम व रामानंद ने 4 फरवरी को थाने पर तहरीर दी थी कि उनके खेत में सरसों की फसल को कुछ लोगों ने काट लिया है।
लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर वापस भेज दिया और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जिससे नाराज काफी संख्या में महिलाएं समाधान दिवस पर आ धमकी लेकिन डीएम व एसपी के वापस चले जाने के कारण वे अपनी फरियाद नहीं सुना सकी। जब वे प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई के बाबत जानकारी लेने पहुंची तो वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उन्हें भगा दिया जिससे महिलाओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
इस दौरान रामनंदन, श्यामदुलारी, दुर्गा, धनरी, ततरा, बसंती आदि मौजूद रहे।