फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman swindled; crooks fled with her *mangalsutra*, earrings, and 3,000.

Chandauli News: महिला से ठगी, मंगलसूत्र, टॉप्स और 3000 रुपये लेकर भाग गए उचक्के

Mon, 27 Jul 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled; crooks fled with her *mangalsutra*, earrings, and 3,000.
राधिका देवी, उच्चका गिरी की ​शिकायत
चहनिया। चहनिया चौराहे पर रविवार को उचक्के एक महिला को बातों में उलझाकर उसका मंगलसूत्र, टॉप्स और 3000 नकद लेकर भाग गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचने का आरोप लगाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नईबाजार क्षेत्र के बाकड़पुर गांव निवासी राधिका देवी पत्नी शिवबचन यादव अपनी भांजी को देखने के लिए टेंपो से चहनिया स्थित अस्पताल जा रही थीं। बताया जाता है कि सकलडीहा से ही एक संदिग्ध युवक उसी टेंपो में सवार हुआ और चहनिया तक उनके साथ आया। चहनिया चौराहे पर उतरने के बाद पहले से मौजूद उसके दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। तीनों ने महिला को बातों में उलझाकर विश्वास में लिया और उनके गले का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स तथा पर्स में रखे 3000 नकद ले लिए। इसके बाद तीनों चंपत हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि चहनिया जैसे व्यस्त चौराहे पर घटना के समय कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे आरोपियों को भागने का पर्याप्त समय मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed