फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman scorched by electric wire

बिजली तार की चपेट में आकर महिला झुलसी

Fri, 14 Aug 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Woman scorched by electric wire
धानापुर । कस्बा में बाबा वीर बौरहवा मंदिर के समीप शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे विद्युत तार अचानक से टूट कर गिर गई। इस दौरान वहां हैंडपंप से पानी पी रही रामवंती देेवी (60) तार की चपेट में आकर झुलस गई। आनन फानन में लोगों ने वृद्धा का एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नेगुरां गांव निवासी जीयूत बिंद अपनी पत्नि रामवंती देवी (60) के साथ धानापुर यूबीआई बैंक किसी कार्य से आए हुए थे। कार्य निपटाने के बाद दोनेें लोग वापस घर को जा रहे थे कि इस दौरान रास्ते में बौरहवा मंदिर चौराहे पर लगे हैंडपंप पर रामवंती देवी पानी पीने लगी। तभी अचानक से तेज धमाके से साथ विद्युत तार टूटकर उनपर गिर गई। तार की चपेट में आकर वह तड़पने लगी। इसके बाद उनके पति ने वहां से गुुजर रहे एक व्यक्ति से लकड़ी का डंडा लेकर तार को किनारे झटक दिया। महिला हालत गंभीर देख लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं लोगों ने पावर हाऊस को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed