फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman's body found hanging from tree in forest

जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Tue, 01 Mar 2022 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from tree in forest
नौगढ़। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के जरहर गांव के पास जलजलवा जंगल में सोमवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

जरहर गांव निवासी बलवंत खरवार की पत्नी सुनीता (30) रविवार को गांव के पास जंगल में घास काटने और जलावनी लकड़ी लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घर में अकेले बच्चे रोने लगे। ग्रामीणों ने महिला की तलाश शुरू की लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह जलजलवा जंगल में महिला का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर चकरघटृटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अलख नारायण ने बताया कि मृतक महिला के शरीर में बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed