फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman fell while boarding a moving train, RPF jawan saved her life

चलती ट्रेन पर चढ़ते समय महिला के हाथ से छूटा हैंडिल, आरपीएफ की तत्परता से बची जान

Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman fell while boarding a moving train, RPF jawan saved her life
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर बृहस्पतिवार की रात चलती ट्रेन में चढ़ते समय हाथ से हैंडल छूटने से महिला प्लेटफार्म के नीचे जाने लगी। इसी समय आरपीएफ के जवान ने महिला को पकड़ लिया और जान बचा ली। जवान के साहस की सराहना हो रही है।
विज्ञापन

पटना से वाराणसी जा रही पटना काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की रात 20:38 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही पटना से वाराणसी की यात्रा कर रही डी-7 कोच के बर्थ नंबर 42 पर सवार वाराणसी निवासी अनन्या कुमारी खाने पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गई। वह वह सामान ले रही थी। इस बीच 20:59 बजे सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। ट्रेन की गति तेज होने लगी तो अनन्या दौड़ कर ट्रेन पर चढ़ने लगी। इसी बीच दरवाजे के हैंडल से उसका हाथ छूट गया और वह फिसल कर प्लेटफार्म के नीचे जाने लगी। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ का आरक्षी निरंजन दौड़ कर महिला को पकड़ लिया और खींच कर दूर कर दिया। इससे उसकी जान बच गई। बाद में अन्य यात्रियों ने पूरी घटना को देख कर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। इसके बाद महिलाओं को ट्रेन पर चढ़ाया गया। इसके बाद रात 21. 05 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

चलती ट्रेन पर चढ़ते समय हाथ से छूटा हैंडिल, आरपीएफ ने बचाई जान
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed