{"_id":"60ec1f32589471282d3bc8b7","slug":"woman-employee-absent-last-few-days-from-health-center-superintendent-stopped-salary-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: हेल्थ सेंटर पर ताला लटकाकर गायब थीं अफसर, अधीक्षक ने वेतन रोककर सीएमओ से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: हेल्थ सेंटर पर ताला लटकाकर गायब थीं अफसर, अधीक्षक ने वेतन रोककर सीएमओ से की कार्रवाई की मांग
Mon, 12 Jul 2021 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 04:23 PM IST
सार
चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक के लौवारी कला के हेल्थ वैलनेस सेंटर पर तैनात गीता मेहता काफी दिनों से गायब हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने निरीक्षण किया तो केंद्र का ताला बंद मिला। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन
हैल्थ सेंटर पर लटका ताला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के लौवारी कला स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर नियुक्त कम्युनिटी हेल्थ अफसर कई दिनों से गायब हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक के लौवारी कला के हेल्थ वैलनेस सेंटर पर तैनात गीता मेहता काफी दिनों से गायब हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने निरीक्षण किया तो केंद्र का ताला बंद मिला। आशा कार्यकर्ता सविता देवी और प्रमिला सीएचओ गेट के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने वेलनेस सेंटर बंद होने की जानकारी जब अधिकारियों को दी तो मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एचइओ उमेश कुमार, बीपीसीएम जयप्रकाश जांच करने पहुंचे। वहां ताला बंद मिला और सीएचओ गीता मेहता गायब थीं।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश पटेल ने बताया कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर का वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई करते हुए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।