फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman education friend accused of obscene act

महिला शिक्षामित्र ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप

Fri, 06 Mar 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman education friend accused of obscene act
नौगढ़। क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षामित्र ने बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के दौरान एक प्रवक्ता और बाबू पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को महिला ने इसकी लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला शिक्षामित्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के बाबत केंद्र में उसकी ड्यूटी कक्ष संख्या चार में लगाई गई थी। बुधवार को द्वितीय पाली में संस्कृत की परीक्षा के दौरान वह जब कक्ष में प्रवेश की तो उसमें मौजूद बाबू और प्रवक्ता उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जिसपर उन्होंने विरोध किया। बताया कि इसके पूर्व की परीक्षा में भी दोनों लोगों उसे अपने कक्ष में बुलाते थे। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने नौगढ़ थाने पहुंचकर कालेज के बाबू और प्रवक्ता के खिलाफ तहरीर देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राम उजागीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, फुटेज की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed