{"_id":"6a402784f419035d230e8fb6","slug":"woman-dies-two-injured-in-collision-between-two-bikes-chandauli-news-c-189-1-svns1012-150588-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
मीरा देवी, फाइलफोटो
- फोटो : samvad
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के बथावर गांव के पास शुक्रवार को देर शाम दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात महिला की मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीनगर थाना के त्रिपाठ गांव निवासी मुनीब चौहान (40) अपनी पत्नी मीरा देवी (35) के साथ बाइक से सकलडीहा बाजार गए थे। रात में आठ बजे घर लौटते समय दोनों बथावर गांव के पास पहुंचे थे कि अलीनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी के साथ दूसरी बाइक पर सवार विशुनपुर कला गांव निवासी ओम (28) घायल हो गए।
ग्रामीणों ने तीनों को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान मीरा देवी की मौत हो गई। वहीं, ओम को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मीरा की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मीरा देवी के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।