फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ???????? ?? ????????? ?? ?Woman dies after getting under the wheel of tractor

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से महिला की मौत

Mon, 05 Oct 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
???????? ?? ????????? ?? ?Woman dies after getting under the wheel of tractor
मोहनिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोगियावीर गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से गिरने के बाद पहिए के नीचे आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पुत्र व पुत्री भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बच्चों को इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी केंद्र पर भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला के पुत्र की भी मौत हो गई। वहीं पुत्री की स्थिति भी गंभीर देख डाक्टरों ने भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर कला से नौगढ़ जाने वाली पथ के जोगिया बीर बाबा के पास घटी। जानकारी के मुताबिक मृतका धरचोली मीरगंज गांव के हरेंद्र राम की 35 वर्षीय पत्नी तेतर देवी अपने दो बच्चों के साथ ट्रैक्टर पर बैइकर जा रही थी। जोगियावीर गांव के पास सड़क पर बने गड्ढ़े के कारण टैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे उसपर सवार तेतर दोनों बच्चों के साथ गिर पड़ी। दुर्घटना में तेतरा का सिंर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान घायल तीन वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक वर्षीय पुत्री रोशनी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed