फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman dies after being hit by truck, three injured

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck, three injured
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप मंगलवार की शाम एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके पति सहित दो बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के तारनपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता मंगलवार को बाइक से परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अपने ससुराल सैयदराजा के चारी गांव जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही एनएच पर जसौली गांव पहुंचा कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग सड़क पर गिरकर गए। इस दौरान ट्रक की चपेेट में आने से सीमा(25) की कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ओमप्रकाश(30), शिवांश(6), दिव्यांश(4) गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद एनएच के सर्विस रोड पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इससे एनएच पर आधे घंटें तक वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इसके बाद लोगों को सड़क से हटाकर आवागमन को सुचारु रुप से संचालित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed