{"_id":"69e53416ec210b12940c1b13","slug":"woman-accuses-neighbor-of-rape-chandauli-news-c-189-1-svns1011-147359-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक वार्ड की महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर दो अलग-अलग तिथियों पर जबरन दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि बीते सात अप्रैल की रात वह दुकान बंद कर घर लौट रही थी। रास्ते में पानी टंकी के पास छिपे आरोपी ने उसे पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। इसके अलावा पीड़िता ने बताया है कि बीते चार अप्रैल को भी आरोपी ने एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसके पति के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले दिन की घटना के बाद वह पुलिस के पास गई और शिकायत की, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अलीनगर एसओ घनश्याम शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।